Shashi Kapoor Death | Shashi Kapoor Passes Away
अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन
शशि कपूर का निधन ||
shashi kapoor died पद्म विभूषण अभिनेता शशि कपूर का सोमवार शाम को यहांं निधन हो गया। 79 साल के शशि लंबे वक्त से बीमार थे। उन्होंने आखिरी सांस यहां के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ली। उन्हें शनिवार को छाती में दर्द की शिकायत के बाद एडमिट किया गया था। शशि का जन्म कोलकाता में 18 मार्च को 1938 को हुआ था। साल 2011 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से और साल 2015 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। कोकिलाबेन हॉस्पिटल के सीईओ ने बताया कि उन्होंने सोमवार की शाम को 5:20 बजे अंतिम सांस ली। शशि पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। पृथ्वीराज के तीन बेटे थे। राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर। शशि कपूर की वाइफ जेनिफर का निधन कैंसर की बीमारी से 1984 में हुआ था। करीबी बताते हैं कि जेनिफर के जाने के बाद वे काफी अकेले पड़ गए थे। उनके तीन बच्चे हैं: कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर। शशि कपूर ने पृथ्वी थियटर के नाटक 'शंकुतला' से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म आग थी। इसे उनके बड़े भाई राज कपूर ने बनाई थी। आवारा फिल्म में शशि ने अपने बड़े भाई राज कपूर के बचपन का रोल किया था। फिल्मों में उनकी एंट्री यश चोपड़ा की फिल्म धर्मपुत्र से हुई थी। शशि ने करीब 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था। इसी तरह 1974 से 1991 के बीच अमिताभ बच्चन के साथ वे 12 फिल्मों में बतौर को-स्टार काम किया। यह डायलॉग सुपरहिट फिल्म दीवार का है। इस फिल्म वे रवि वर्मा के रोल में थे। एक सीन में विजय यानी अमिताभ बच्चन कहते हैं-
"मेरे पास बैंक-बैलेंस है, बंगला है गाड़ी है, तु्म्हारे पास क्या है...? जवाब में रवि यानी शशि कहते हैं-
"मेरे पास मां है।"